Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नेपाल में भीषण बस हादसा: 18 मृत, 26 गंभीर

विदेश डेस्क, ऋषि राज|

नेपाल में भीषण बस हादसा, त्रिशूली नदी में गिरने से 18 मृत, 26 गंभीर

धादिंग: नेपाल के धादिंग जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। पोखरा से काठमांडू जा रही माछापुछ्रे टूर एंड ट्रैवल्स की यात्री बस पृथ्वी राजमार्ग पर बेनिघाट रोरांग गांवपालिका क्षेत्र में अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे त्रिशूली नदी किनारे जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना रात लगभग 1:30 बजे हुई, बस में नेपाल के विभिन्न जिलों के नागरिकों के साथ कुछ विदेशी यात्री भी सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन, नेपाल पुलिस, सशस्त्र प्रहरी बल और नेपाली सेना ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। बचाव दल ने काफी कठिन परिस्थितियों में घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

घायलों को पहले मलेखु स्थित राजमार्ग सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद कई गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए काठमांडू के ट्रॉमा सेंटर और अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया। अधिकारियों के अनुसार कुछ घायलों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

मृतकों में विदेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गजुरी और जिला अस्पताल धादिंग में शवों को सुरक्षित रखा गया है, जबकि कई मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्रशासन पहचान प्रक्रिया और परिजनों को सूचना देने में जुटा हुआ है।

दुर्घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक आशंका है कि बस चालक का नियंत्रण खोना हादसे की वजह हो सकता है, हालांकि प्रशासन ने आधिकारिक जांच शुरू कर दी है। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

इस हादसे के बाद नेपाल में सड़क सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने घायलों के इलाज और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।