Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नोट गिनने में अक्षम निकला दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बारात लौटी खाली हाथ

पूर्वी चंपारण, श्रेयांश पराशर |

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक अनोखा मामला सामने आया, जहाँ शादी के मंडप पर दूल्हे की एक साधारण गलती ने पूरे समारोह को हंगामे में बदल दिया। दूल्हे के नोट गिनने में असमर्थता दिखाने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे बारात बिना फेरे लौट गई।

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र अंतर्गत भूराखाल गांव में बुधवार की रात एक विवाह समारोह में अनहोनी हो गई। घोड़ासहन के कदमवा गांव से प्रमोद पासवान के पुत्र लवकुश कुमार की बारात धूमधाम से आई थी। गाजे-बाजे और जयमाल के कार्यक्रम के बाद मंडप में फेरों की तैयारी हो रही थी, तभी दूल्हे से कुछ रुपये गिनने को दिए गए।

दूल्हा रुपये ठीक से गिन नहीं पाया, जिससे दुल्हन को उसकी मानसिक क्षमता पर संदेह हुआ। दुल्हन ने तत्काल शादी से इनकार कर दिया और कहा कि वह किसी अनपढ़ या कमजोर समझ वाले व्यक्ति से विवाह नहीं कर सकती। इससे शादी समारोह में हंगामा मच गया।

लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि लड़के वालों ने धोखे से दूल्हा बदलने की कोशिश की थी। नाराज़ परिजनों ने दूल्हे और उसके परिवार को बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही पताही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुलिस हस्तक्षेप के बाद दूल्हा और उसका परिवार मुक्त कराए गए और बारात बिना शादी के वापस लौट गई। यह घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।