Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना: आपराधिक मामलों में 94 गिरफ्तार

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

पटना: बिहार के पटना जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत अलग-अलग मामलों में कुल 94 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस मुख्यालय के वरीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह अभियान जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम कसने के उद्देश्य से चलाया गया। इसमें उन सभी लोगों को निशाने पर लिया गया जो किसी न किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त थे।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में अपराधकर्मी, विभिन्न मामलों के अभियुक्त, शराब तस्करी में शामिल व्यक्ति, होम डिलेवरी करने वाले अवैध कारोबारी और शराब सेवन के आरोप में पकड़े गए लोग शामिल हैं। इन सभी पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। इस कार्रवाई से पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।