Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना उपद्रव के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; यूट्यूबर्स रडार पर

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

पटना। राजधानी में छात्रों के उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। देर रात कोतवाली, गांधी मैदान और सचिवालय थाना में 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं, 40 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम में शामिल लोगों की पहचान कर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, वीडियोग्राफी और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने देर रात शहर के कई इलाकों में छापेमारी भी की और संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस प्रदर्शन के पीछे किसी सुनियोजित साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि प्रदर्शन की योजना किसने बनाई, इसमें किन लोगों की भूमिका रही और भीड़ को किस तरह संगठित किया गया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा कर सकती है।

इस मामले में साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है। प्रदर्शन से जुड़े वीडियो, पोस्ट और अन्य डिजिटल सामग्री की जांच की जा रही है। पुलिस विशेष रूप से उन यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स की भूमिका भी खंगाल रही है, जिन्होंने प्रदर्शन से संबंधित सामग्री प्रसारित की। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों की रणनीति ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी। पुलिस जैसे ही प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाती, भीड़ उसे हटाकर अपने साथ आगे बढ़ जाती। बैरिकेड हटते ही प्रदर्शनकारी एकजुट होकर आगे बढ़ते रहे, जिससे पुलिस बल को लगातार पीछे हटना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि करीब छह घंटे तक पुलिस प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करती रही।

प्रदर्शन के उग्र होते ही डाकबंगला और बेली रोड इलाके में जमकर पथराव और तोड़फोड़ हुई। उपद्रवियों ने पटना आईजी की एस्कॉर्ट गाड़ी, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार के वाहन समेत कई पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया। वहीं, भागलपुर से भाजपा विधायक रोहित पांडे की गाड़ी पलटने की कोशिश की गई और उनके साथ मारपीट की गई। इसके अलावा भाजपा विधायक विनय बिहारी और पार्टी नेता अजय सिंह की गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए। पुलिस पूरे घटनाक्रम में शामिल सभी आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।