Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना: बर्थडे पार्टी के दौरान गोलीबारी, युवक की मौत

पटना, श्रेयांश पराशर |
पटना के फुलवारी शरीफ के परसा बाजार में एक बर्थडे पार्टी के दौरान नाच-गाने के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल गई। इस फायरिंग में जन्मदिन मना रहे युवक के मामा के दोस्त की हत्या हो गई। खुशी का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया।
बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के परसा बाजार में बुधवार देर रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान नाच के समय विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग हो गई। इस गोलीबारी में सत्री कुमार 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जो पार्टी में बतौर मेहमान शामिल हुआ था। सत्री कुमार, अपने दोस्त राहुल कुमार के भांजे के जन्मदिन समारोह में शरीक हुआ था। नाच कार्यक्रम के दौरान उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उनमें से एक युवक ने पिस्टल निकालकर सत्री को सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद घायल सत्री को खून से लथपथ हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोकीमपुर गांव निवासी सत्री कुमार, पिता राजीव रंजन के रूप में हुई है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। परसा बाजार थाना अध्यक्ष मेनिका रानी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और पार्टी के वीडियो की मदद से हत्यारे की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

मृतक की मां सरोज देवी के बयान पर चार नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच तेज़ी से चल रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

घटना के बाद बर्थडे पार्टी में भगदड़ मच गई और जश्न की जगह मातम छा गया। परिजनों में कोहराम मचा है और पूरे गांव में शोक की लहर है।