Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना: सासामुसा चीनी मिल के पुनरुद्धार की पहल तेज

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना ।

ऑल वायो प्रोडक्ट उत्पादन का होगा प्रयास: निरानी

सासामुसा चीनी मिल से जुड़े किसानों को राहत की उम्मीद, बकाया भुगतान पर सहमति के संकेत| एसीएस के साथ मुरुगेश निरानी ने किया सासामुसा चीनी मिल का निरीक्षण

पटना। वर्षों से बंद पड़ी सासामुसा चीनी मिल को चालू कराने की दिशा में राज्य सरकार जुट गई है। इस मिल को चालू कराने की जिम्मेदारी कर्नाटक के निरानी ग्रुप को दी गई है। इसको लेकर श्री मुरुगेश आर निरानी ने शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव श्री के. सेंथिल कुमार के साथ सासामुसा मिल का निरीक्षण किए। मिल के चारों तरफ घूमकर उन्होंने मिल की भूमि, उपकरण सहित अन्य समस्याओं को करीब से देखा।
       
बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन की दिशा में पहल
मिल परिसर में संवाददाताओं से वार्ता के दौरान अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के आदेश के आलोक में राज्य के बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने के साथ ही 25 नई चीनी मिलों की स्थापना करानी है। राज्य सरकार ने सात निश्चय 3 के तहत बिहार के विभिन्न जिलों में नई चीनी मिलों की स्थापना करने के साथ ही बंद चीनी मिलों का पुनरूद्धार करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत आज इस मिल का अध्ययन किया जा रहा है। गन्ना किसानों के बकाये भुगतान पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। 
      
निरानी ग्रुप को सौंपी गई मिल संचालन की जिम्मेदारी
वहीं मिल का निरीक्षण करने पहुंचे मुरुगेश आर निरानी ने कहा कि इस मिल को चलाने में सरकार बहुत मदद कर रही है। इस मिल को देखने के लिए आए थे ताकि इस मिल में क्या-क्या किया जा सकता है। केवल चीनी मिल चलाने से फायदा नहीं होगा, इसमें ऑल वायो प्रोडक्ट का उत्पादन करने पर भी विचार किया जा रहा है ताकि यहां के किसानों को अधिक से अधिक फायदा हो सके। इस मौके पर संयुक्त ईख आयुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी और किसान मौजूद थे।