Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना सिटी में सनसनी: 70 वर्षीय बुजुर्ग की दिनदहाड़े गला काटकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

स्टेट डेस्क - वेरॉनिका राय

पटना। पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित विवेकानंद कॉलोनी मोड़ पर गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे अपराधियों ने 70 वर्षीय मोहम्मद रईस की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उन पर चापड़ से हमला किया। गले पर किए गए तेज वार से गर्दन का पिछला हिस्सा कट गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

परिवार का आरोप: कुफेरा भाई पर हत्या का शक

मृतक की बेटी शबनम खातून ने हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई है। उन्होंने अपने कुफेरा भाई मोहम्मद अयाज पर शक जाहिर करते हुए कहा कि उनके पिता के घर से निकलने के बाद अयाज भी पीछे-पीछे निकला था।

शबनम के अनुसार, अयाज पहले भी उनके पिता को जान से मारने की धमकी दे चुका था। इसी आधार पर परिवार ने उसके खिलाफ हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने बेटी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, FSL टीम जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज को खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है और दावा कर रही है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं स्थानीय लोग अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।