Ad Image
Ad Image
दिल्ली शराब घोटाला: केजरीवाल, सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपित बरी || कनाडा PM मार्क कार्नी चार दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे भारत || पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, एयर स्ट्राइक जारी || मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना से निकले स्टार्टअप, करोड़ों के रेवन्यू तक पहुंची उड़ान

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

बिहार की सरजमीं से देशभर तक, स्टार्टअप ने रचा सफलता का मॉडल

नौकरी नहीं, नवाचार चुना: बिहार के स्टार्टअप ने बदली सोच और तस्वीर

-बिहार की सरजमीं से देशभर में रेलवे व वित्तीय सेक्टर में दे रहे सॉल्युशन 
-बियाडा ने इन सफल स्टार्टअप को प्लग एंड प्ले मॉडल के जरिये लोन के साथ जमीन 

-स्टार्टअप ने कई नौजवानों को रोजगार के साथ दिया सीखने का बेहतर प्लेटफॉर्म 

-बिहार सरकार से 2024 में मिला बेस्ड स्टार्टअप का अवार्ड 

पटना, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार ने बिहार में अपने जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों युवाओं के सपनों को संवारा है। साल 2005 से पहले बिहार को पिछड़े राज्य की सूची मे अव्वल रखा जाता है। आज वहीं बिहार स्टार्टअप योजना के बाद अपने सफल स्टार्टअप से देश-विदेश में अपना परचम लहरा रहें है।

इसी कड़ी में प्रदेश की राजधानी पटना में शुरू हुए दो स्टार्टअप फिनेस इंडिया व सर्व सुविधान प्राइवेट लिमिटेड आज रेलवे व वित्तीय सेक्टर में अपने समाधान से एक अलग पहचान बनाने में सफल रहे है। उद्यमियों से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि अपने कार्यक्षेत्र में पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी करने की बजाय उन्होंने उद्यमी लगाने की योजना बनायी शुरूआत में फंड की कमी के कारण उन्हें उद्यमी शुरू करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री की स्टार्टअप योजना उनके लिए वरदान साबित हो रहा है। 

बियाडा की तरफ से प्लग एंड प्ले के जरिये जगह मुहैया
वहीं फिनेस इंडिया के फाउंडर मनीत कुमार सिंह ने बताया कि साल 2022 में बीएचयू से सीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स से टैक्स और अकाउंट के क्षेत्र में सॉफ्टवेयर विकसित कर इस स्टार्टअप को लांच किया। इस स्टार्टअप के जरिये फाइनेंस उपभोक्ताओं को आइटीआर व कम्प्यूटेशन क्षेत्र में आसान सॉल्यूशन प्रदान करके लोगों की सेवा कर रहें है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार के उद्योग विभाग से 25 लाख ऋण प्राप्त होने के साथ-साथ बियाडा की तरफ से राजधानी में जमीन मुहैया भी कराया गया है। ताकि सफल स्टार्टअप के जरिये ट्रेनिंग उद्यमी को भी सीखने का मौका मिल सकें। फाउंडर मनीत ने कहा कि आज उनकी कंपनी 25 लोगों फूल टाइम इंप्लॉयड है। साथ ही वे अन्य नये उद्यमियों को अपने फर्म में सीखने का मौका भी देते है।             
सर्व सुविधान को बिहार सरकार से मिला बेस्ट स्टार्टअप अवार्ड
साल 2021 में लांच हुए स्टार्टअप सर्व सुविधान को बिहार सरकार की तरफ से बेस्ट स्टार्टअप का अवार्ड भी मिल चुका है। कंपनी के फाउंडर अतुल आनंद ने अपने बारे में बताया कि साल 2012 में एनआइटी ट्रीची से कंप्यूटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद 10 साल तक मल्टी नेशनल कंपनी में काम किया। साल 2021 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान रेलवे उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी सॉफ्टवेयर विकसित किया गया। जिसमें पैसेंजरों की सुविधा के लिए रेलवे प्लेटफॉर्म व रनिंग ट्रेन पैसेंजरों को जरूरी सुविधा उपलब्ध कराया जाता है। स्टार्टअप योजना के लाभ से साल 2022-23 में 10 लाख तक का ऋण प्राप्त होने के बाद उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में कई बदलाव किया है। उन्होंने यह भी बताया कि आज उनका स्टार्टअप बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र में भी उपभोक्ताओं को जरूरी समाधान दे रहा है। 

2025-26 में डेढ़ करोड़ का रेवन्यू उत्पन्न
वहीं उन्होंने बताया कि सर्व सुविधान स्टार्टअप ने साल 2022-23 में 10 लाख का रेवन्यू से स्टार्टअप किया था। करीब तीन साल बाद आज कंपनी का रेवन्यू करीब डेढ़ करोड़ दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा फिनेस इंडिया के फाउंडर मनीत कुमार ने बताया कि 2022-23 में साढ़े दस साल रेवन्यू दर्ज किया था। जबकि इस साल 2024-25 में स्टार्टअप का रेवन्यू 3 करोड़ से अधिक दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में प्रदेश में उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत हर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य से बिहार भी सफल राज्य की धरती में शामिल हो रहा है।