Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

परीक्षा के दौरान बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में पेपर लिखते दिखे छात्र, वीडियो वायरल

रिपोर्ट: वेरोनिका राय

नरकटियागंज: पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज स्थित टीपी वर्मा कॉलेज में बुधवार को स्नातक मिड टर्म परीक्षा के दौरान बिजली गुल रहने से छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कॉलेज परिसर में अंधेरा छाया रहा, जिससे छात्र मोबाइल की टॉर्च जलाकर उत्तर पुस्तिकाएं भरते नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र की विधायक रश्मि वर्मा कॉलेज पहुंचीं। कॉलेज परिसर में पहुंचने पर उन्होंने भी छात्रों को मोबाइल की रोशनी में परीक्षा देते देखा। स्थिति से आक्रोशित विधायक ने इसे न सिर्फ बिजली की व्यवस्था की विफलता बताया, बल्कि संपूर्ण शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए।

विधायक रश्मि वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह कॉलेज मेरे पूर्वजों द्वारा स्थापित किया गया था। आज इसकी हालत देखकर बेहद दुख होता है। यह सिर्फ बिजली की समस्या नहीं, बल्कि व्यवस्था की नाकामी का प्रतीक है।"

फिलहाल कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन वायरल वीडियो के बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

प्रमुख तथ्य:

  • टीपी वर्मा कॉलेज, नरकटियागंज में परीक्षा के दौरान बिजली नहीं थी
  • छात्र मोबाइल की टॉर्च से परीक्षा देने को मजबूर
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • विधायक रश्मि वर्मा मौके पर पहुंचीं, जताया आक्रोश
  • प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल