Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पर्यावरण बचाने के लिए जनभागीदारी जरूरी: संजय सरावगी

स्टेट डेस्क, मुस्कान सिंह ।

पटना : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पर्यावरण संरक्षण को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए लोगों से प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल वर्तमान की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी बेहद जरूरी है।

पटना स्थित वीर कुंवर सिंह पार्क में आयोजित विशेष पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए संजय सरावगी ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अभियान लोगों को प्रकृति से जोड़ने और हरित वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों का लगातार दोहन आज पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखना और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि समाज का हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे कदम उठाए, तो इसका बड़ा सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी पौधारोपण में हिस्सा लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित विकास के महत्व पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए जनजागरूकता और सामूहिक प्रयास समय की मांग है।
संजय सरावगी ने कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण स्वस्थ समाज की नींव है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने की अपील करते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा करना केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक दायित्व भी है।