Ad Image
Ad Image
पप्पू यादव को लेकर पटना पुलिस IGMS पहुंची, स्वास्थ्य जांच की तैयारी || पप्पू यादव ने कहा: साजिश के तहत गिरफ्तारी, जान का है खतरा || पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, 1995 के मामले में गिरफ्तारी || सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पशुओं के इलाज का झंझट खत्म! ये ऐप बदल रहा है गांव की तस्वीर

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

  • पशुपालकों को तेज, प्रभावी और घर बैठे सेवाएं दे रहा बिहार पशुपालक ऐप
  • टोल-फ्री नंबर 1962, वीडियो कॉल, ट्रैक एंबुलेंस, रोगी का विवरण और नजदीकी अस्पताल की जानकारी यहां उपलब्ध
  • पशुपालक गूगल प्ले स्टोर से बिहार पशुपालक ऐप कर सकते हैं डाउनलोड

पटना। बिहार सरकार राज्य के पशुपालकों को हाईटेक बनाने का प्रयास कर रही है। तकनीक को सेवाओं से जोड़कर पशुपालन को आसान और लाभकारी बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार का बिहार पशुपालक ऐप पशुपालकों को तेज, प्रभावी और घर बैठे सेवाएं दे रहा है।

डॉक्टर, दवा, एंबुलेंस-सब एक ऐप में!

पशुपालकों के लिए टोल-फ्री नंबर 1962, वीडियो कॉल, ट्रैक एंबुलेंस, रोगी का विवरण  नजदीकी अस्पताल की जानकारी इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। यह ऐप पशुपालकों की विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि वे आसानी से सरकारी योजनाओं, पशु चिकित्सा सेवाओं और अन्य जानकारियों तक पहुंच सकें। ऐप के जरिए पशुपालक टोल-फ्री नंबर 1962 से जुड़कर या सीधे ऐप के माध्यम से मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों की मदद ले सकते हैं। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लॉन्च किए गए इस ऐप और संबंधित सेवाओं के तहत अब वेटरनरी डॉक्टर घर-घर जाकर पशुओं का इलाज कर रहे हैं, जिसमें दवाइयां भी नि:शुल्क उपलब्ध है। बिहार में पशुपालन अब इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से और भी मजबूत बन रहा है। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग पशुपालकों को इसे डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

जानें, इसे कैसे करें डाउनलोड

गूगल प्ले स्टोर पर "बिहार पशुपालक ऐप" सर्च करके इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर पशुपालक घर बैठे ऐप के माध्यम से डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग से जुड़ी अनेक सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। पशुपालन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, सब्सिडी और लाभों का विवरण, पशुओं की बीमारी, टीकाकरण, प्रजनन संबंधी सलाह और अन्य जानकारियां सहित डोर-टू-डोर पशु चिकित्सा सेवाएं यहां उपलब्ध हैं। 534 से अधिक मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट द्वारा पशुपालकों को उनके घर पर भी चिकित्सा सुविधा मिल रही है।

बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और पशुपालकों को सशक्त बनाने की दिशा में यह ऐप प्रभावी तरीके से काम कर रहा है। पशुपालन इससे आसान और मुनाफे का कार्य बन रहा है, जिससे किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ रही है।