Ad Image
Ad Image
असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त || प. बंगाल: रुझानों में बीजेपी को भारी बहुमत, भाजपा को 194 पर बढ़त जबकि तृणमूल को 98 पर बढ़त || प. बंगाल: शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त, तृणमूल पीछे || SC ने हिमांता सरमा मामले में पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी || मोतिहारी: घोड़ासहन में संगठित साइबर आर्थिक अपराध नेक्सस का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार || रक्सौल बॉर्डर से 12 हजार नशीली सुई समेत 2 इंटरनेशनल तस्कर गिरफ्तार || प. बंगाल: ममता बनर्जी ने एक्जिट पोल किया खारिज, काउंटिंग में सतर्कता का संदेश || MP के धार में इंदौर - अहमदाबाद हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, 16 की मौत

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पश्चिम बंगाल मतगणना: शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे, तृणमूल के दिग्गज पीछे

नेशनल डेस्क,श्रेयांश पराशर l

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बढ़त बनाते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को कड़ी टक्कर दी है। सुबह से जारी मतगणना के पहले चरण के बाद कई अहम सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि तृणमूल के कई बड़े नेता पीछे दिखाई दे रहे हैं।

दोपहर लगभग 11 बजे तक कुल 230 सीटों पर रुझान सामने आ चुके थे। इनमें भाजपा 148 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 78 सीटों पर आगे है। वामपंथी दलों को केवल एक सीट पर बढ़त मिलती दिख रही है। ये आंकड़े शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं और दिन भर में इनमें बदलाव संभव है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी से मामूली 898 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, सबसे चौंकाने वाले परिणामों में मंत्री शशि पांजा श्यामपुकुर सीट से भाजपा की पूर्णिमा चक्रवर्ती से 283 वोटों से पीछे हैं। तृणमूल के मुख्य सचेतक निर्मल माजी गोघाट सीट पर भाजपा के प्रशांत दिगार से 1,845 वोटों से पिछड़ रहे हैं।

अल्पसंख्यक चेहरा माने जाने वाले मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी मोंटेश्वर सीट से भाजपा के सैकत पांजा से 3,386 वोटों से पीछे हैं। कूच बिहार के दिनहाटा में तृणमूल के वरिष्ठ नेता उदयन गुहा भाजपा के अजय राय से 1,647 वोटों से पीछे चल रहे हैं। रायगंज में तृणमूल उम्मीदवार कृष्णा बर्मन भाजपा के दिनेश सरकार से 3,363 वोटों के अंतर से पीछे हैं।

अन्य सीटों पर भी मुकाबला कड़ा बना हुआ है। बिनपुर में तृणमूल की बिरबाहा हांसदा भाजपा के प्रनत टुडू से 1,355 वोटों से पीछे हैं, जबकि दुर्गापुर पूर्व में तृणमूल के प्रदीप मजूमदार भाजपा के चंद्रशेखर बनर्जी से मात्र 84 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

वहीं, भाजपा ने कुछ सीटों पर मजबूत बढ़त बनाई है। अग्निमित्रा पॉल तृणमूल के तापस बनर्जी से 9,589 वोटों से आगे हैं, जबकि शिवपुर में भाजपा के रुद्रनील घोष तृणमूल की राणा चटर्जी से 1,845 वोटों से आगे चल रहे हैं।

ये सभी आंकड़े शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, परिणामों में बदलाव की संभावना बनी हुई है।