Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पहलगाम हमले पर भारत का ठोस कदम: विदेशों में सांसदों के समूह भेजने की तैयारी

रिपोर्ट: श्रेया पांडेय

पहलगाम हमले पर भारत का कड़ा रुख: विदेशों में भेजे जाएंगे सांसदों के प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद चलाए गए "ऑपरेशन सिंदूर" को लेकर भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने फैसला लिया है कि विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों और वरिष्ठ राजनयिकों के आठ समूह विदेशों में भेजे जाएंगे, ताकि दुनिया को इस घटना की सच्चाई से अवगत कराया जा सके।

हर प्रतिनिधिमंडल में पांच सांसद और एक वरिष्ठ राजनयिक शामिल होगा। ये टीमें अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, रूस, जापान, दक्षिण अफ्रीका और खाड़ी देशों का दौरा करेंगी। कांग्रेस नेता शशि थरूर अमेरिका, सलमान खुर्शीद जापान और सिंगापुर, कनिमोझी रूस और गुलाम नबी आजाद यूरोपीय देशों में भारत का पक्ष रखेंगे।

इन समूहों में बीजेपी, कांग्रेस, डीएमके, एनसीपी, शिवसेना, जेडीयू और आरजेडी के नेता शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य है कि दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया जाए कि भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और किसी भी तरह की गलत जानकारी को फैलने नहीं दिया जाएगा। यह पहल भारत की राष्ट्रीय एकता और कूटनीतिक रणनीति को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।