Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पिपरा कोठी: सम्राट चौधरी ने किसानों को किया संबोधित

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

मोतिहारी और चकिया चीनी मिलों को इसी वर्ष शुरू करने का वादा, साथ ही रक्सौल और मोतिहारी शहर में एयरपोर्ट विस्तार को लेकर बड़ी कार्ययोजना का खुलासा।

पूर्वी चंपारण: जिले के पिपरा कोठी में आयोजित 'लघु एवं सीमांत किसान कार्यशाला सह पशु प्रजनन उत्कृष्टता केंद्र' के भव्य उद्घाटन समारोह ने आज प्रदेश की राजनीति और विकास की नई इबारत लिख दी। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी और कृषि मंत्री राम कृपाल यादव पूर्व कृषि कल्याण मंत्री सह बीजेपी सांसद राधा मोहन सिंह  ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने न केवल खेती-किसानी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया, बल्कि अपराधियों और भू-माफियाओं को भी अंतिम चेतावनी दे डाली। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि बिहार में अब केवल सुशासन का राज चलेगा और जो भी विकास के काम में रोड़ा अटकाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य किसानों की आमदनी को दोगुना करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार मिलकर ऐसी योजनाओं पर काम कर रही है जिसका सीधा लाभ सीधे किसानों के बैंक खातों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कृषि कार्यशाला में आए किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि पशु प्रजनन उत्कृष्टता केंद्र के माध्यम से इलाके के पशुपालकों और किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। सरकार किसानों को हर संभव मदद और इंसेंटिव देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि बिहार का अन्नदाता आर्थिक रूप से सशक्त हो सके।

वहीं, कानून व्यवस्था पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों को खुली चुनौती दे दी। उन्होंने कहा, "अपराधियों की जगह अब सिर्फ जेल है या फिर कहीं और... अपराधी या तो नेपाल भाग जाएं या विदेश, बिहार की धरती पर उनके लिए कोई जगह नहीं है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग उद्योग-धंधे लगाने में परेशानी पैदा कर रहे हैं या रंगदारी मांग रहे हैं, उन्हें सरकार ने चिन्हित कर लिया है। बिहार में उद्योग लगाने के लिए सरकार जमीन भी देगी और सहयोग भी, लेकिन अपराधियों का पूरी तरह सफाया किया जाएगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर अपराधी चैन से रहना चाहते हैं तो अपराध छोड़ दें, वरना उन्हें धरती पर रहने का अधिकार नहीं मिलेगा।

चंपारण के विकास का रोडमैप साझा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने रक्सौल में बड़े एयरपोर्ट के निर्माण के निर्णय के साथ-साथ सांसद राधा मोहन सिंह की सपनों को साकार करते हुए  मोतिहारी शहर के मौजूदा एयरपोर्ट के विस्तार का भी भरोसा दिया। जिलाधिकारी सौरभ अग्रवाल को इसकी विस्तृत रिपोर्ट भेजने का निर्देश देते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि मोतिहारी और चकिया की बंद पड़ी चीनी मिलों को इसी वर्ष चालू करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। सम्राट चौधरी ने अंत में भावुक और आक्रामक अंदाज में कहा कि लोग अक्सर उनसे उनकी सख्ती का कारण पूछते हैं, तो उनका एक ही जवाब है— बिहार को आत्मनिर्भर बनाना है और यहां सुशासन कायम करना है, इसके लिए चाहे कितनी भी सख्ती क्यों न करनी पड़े। वहीं कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। इस दौरान सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि हमारे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की स्थिति को मजबूत करने के लिए समृद्ध और सुख में बनाना चाहते हैं इस दिशा में केंद्र और और बिहार डबल इंजन की सरकार लगातार किसान हित में कार्य कर रही बिहार जल्द ही देश के अग्रणी राज्य में शामिल होगा। इसके लिए केंद्र और बिहार की सरकार मिलकर शिक्षा चिकित्सा कृषि सड़क दिए जल सहित बड़े-बड़े कार्य किया जा रहे हैं, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। स्थानीय  विधायक श्याम बाबू यादव, प्रमोद कुमार, मधुबन भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे वही बड़ी संख्या में किसान भी उपस्थित रहे।