Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पीएम श्री गुंजेश्वरी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में हुई चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती

सीवान/दारौंदा के रुकुंडीपुर स्थित पीएम श्री गुंजेश्वरी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में हुई चोरी की घटना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। घटना के पाँचवें दिन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस संबंध में पीएम श्री गुंजेश्वरी उच्च विद्यालय व इंटर कॉलेज, रुकुंडीपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह भीखांबाध निवासी राजेश राम के बयान पर दारौंदा थाना कांड संख्या 73/2026 के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि 7 फरवरी की रात चोरों ने विद्यालय के तीन कमरों का ताला तोड़कर आईसीटीबी लैब सहित अन्य कमरों में रखे कंप्यूटर उपकरणों की चोरी कर ली। चोरी गए सामानों में डेस्कटॉप के साथ 17 मॉनिटर, एक प्रिंटर, एक वायरलेस डिवाइस, छह बैटरियां, तीन माइक्रोसॉफ्ट उपकरण, 15 यूपीएस समेत अन्य शैक्षणिक सामग्री शामिल हैं।
बताया गया है कि विद्यालय में रात्रि पहरी का कार्य गांव के ही सत्येंद्र कुमार सिंह करते हैं। इसके बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम देकर विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।