लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा. थाना क्षेत्र के अभूई गांव से पुलिस ने कुर्की के एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया, बताया जा रहा है कि पूर्व के मामले में आरोपी फरार चल रहा था. इसके बाद न्यायालय के आदेश पर कुर्की का आदेश मिला था.
इधर अपर थाना अध्यक्ष मोहन कुमार निराला एवं अन्य पुलिस बल आरोपी के घर छापेमारी किया तो आरोपी घर पर ही था. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.







