लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा. थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से शनिवार की देर संध्या में देसी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विकाश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को शराब तस्करी की गुप्त जानकारी मिली.
जानकारी के बाद पुलिस ने छापेमारी कर के बगौरा से कृष्णा पासी, लालबाबू महतो एवं पांडेयपुर से जितेंद्र महतो को गिरफ्तार किया गया. जिसे रविवार को जेल भेज दिया गया.







