Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पू. चम्पारण: लग्जरी SUV के 'सीक्रेट चैंबर' से 78 KG गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

रक्सौल DSP के नेतृत्व में रामगढ़वा पुलिस ने NH-28A पर बिछाया जाल; यूपी नंबर की गाड़ी से हो रही थी तस्करी

पूर्वी चम्पारण: जिले में मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के NH-28A स्थित सेमल चौक के पास पुलिस ने सघन वाहन जांच के दौरान एक लग्जरी SUV500 कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक शातिर तस्कर को भी रंगे हाथों गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।
 

डिक्की में बना रखा था गुप्त तहखाना

पकड़े गए तस्कर की पहचान पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बलुआ निवासी राजेश मांझी (पिता: नगिन मांझी) के रूप में हुई है। तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए उत्तर प्रदेश के नंबर वाली काले रंग की SUV500 (UP32EU) का इस्तेमाल किया था। शातिराना ढंग से गाड़ी की पिछली डिक्की में एक विशेष 'सीक्रेट चैंबर' (गुप्त तहखाना) बनाया गया था। जब रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन की गहन तलाशी ली, तो इस तहखाने से प्लास्टिक की पन्नियों में लिपटे गांजे के 13 बड़े पैकेट बरामद हुए। वजन करने पर कुल गांजा 78 किलोग्राम पाया गया, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
 

इन अधिकारियों ने निभाई मुख्य भूमिका

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद के साथ रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह, पु.नि. अनुज कुमार पाण्डेय, परि.पु.अ.नि. सुमित कुमार प्रसाद और थाना के चौकीदार प्रमोद कुमार यादव, मनिल कुमार एवं देवेन्द्र कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई।

"मादक पदार्थों के खिलाफ हमारा अभियान निरंतर जारी है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है ताकि इस अंतर्राज्यीय सिंडिकेट के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।"
रक्सौल डीएसपी ,मनीष आनंद 

मादक पदार्थ: 78 किलोग्राम गांजा।
लग्जरी SUV500 (रजि. नं. UP32EU)।
 गिरफ्तारी आरोपित की पहचान01 (राजेश मांझी, निवासी पहाड़पुर)। के रूप में हुई है,रामगढ़वा पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अब पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि गांजे की यह बड़ी खेप कहाँ से लाई जा रही थी और इसके तार किन-किन बड़े अंतर्राज्यीय तस्करों से जुड़े हैं।