Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्णिया: मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने पर एक्शन, रिपोर्ट में रसोइयों की लापरवाही सामने

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

-    जांच रिपोर्ट में भोजन की गुणवत्ता और रसोइयों में सजगता का अभाव पाया गया 
-    अब बनमनखी अवस्थित किचेन की की जा रही सतत् मॉनिटरिंग

पटना, पूर्णिया जिले के बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों के मध्याह्न भोजन (एमडीएम) में कीड़ा मिलने के मामले को जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने काफी गंभीरता से लिया है। यह मामला सामने आने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय स्थल पर उपस्थित भोजन आपूर्तिकर्ता संस्था के प्रतिनिधि, प्रधानाध्यापक, शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों के साथ बैठक कर मामले की जांच की है। 

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को ग्रामीणों ने बताया कि संस्था के द्वारा दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने भी अपने जांच प्रतिवेदन में भोजन में सुधार की आवश्यकता एवं रसोइयों में सजगता का अभाव बताया है। साथ ही विद्यालय में एमडीएम की आपूर्ति करने वाले स्वयंसेवी संस्था को भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने, रसोइयों को उचित प्रशिक्षण देने और सभी विभागीय मानकों का सख्ती से पालन करने का सख्त निर्देश दिया गया है। पूर्णिया के जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बनमनखी अवस्थित किचेन में सतत् मॉनिटरिंग के लिए प्रतिदिन रोस्टर के आधार पर कार्यालय कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिनकी देखरेख एवं निगरानी में भोजन तैयार किया जाएगा। 

जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को किचेन का निरीक्षण कर विभागीय मानकों के अनुपालन से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित करने का निदेश दिया गया है।