Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्व प्रत्याशी नवलकिशोर सिंह ने डॉ राहुल राज को दिया समर्थन

लोकल डेस्क, रवि कश्यप।

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण में माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी नवल किशोर सिंह की अध्यक्षता में शिक्षकों की तमाम जटिल समस्याओं व निराकरण हेतु शिक्षक संवाद सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग सैकड़ों की संख्या में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिका व प्राचार्य ने अपनी उपस्थिति के साथ सहभागिता दर्ज की।

भावी प्रत्याशी डॉ राहुल राज ने उपस्थित सभी शिक्षकों से औपचारिक मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं पर विस्तारपूर्वक वार्ता की तथा शिक्षकों की समस्याओं को विशेष दृष्टिकोण से संज्ञान में लेते हुए शीघ्र ही उसके निष्पादन हेतु शिक्षा विभाग से वार्ता करने हेतु उन्हें आश्वस्त किया तथा साथ ही प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के शोषण के विरुद्ध मजबूती से लड़ने का आश्वासन भी दिया। डॉ राहुल राज ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उन्हें उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु दृढ़ संकल्पित होने की बात कही तथा उन्हें आश्वासित भी किया कि जीत शिक्षक समाज के शिक्षकों की ही होगी। पूर्व प्रत्याशी नवल किशोर सिंह व उनकी पूरी टीम तथा शिक्षकों द्वारा सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉ राहुल राज के पक्ष में पूर्ण विश्वास के साथ मतदान करने हेतु समर्थन की स्वीकृति दी गई। डॉ राहुल राज ने अपने अनोखे अंदाज में शिक्षकों से संवाद कायम करते हुए उन्हें यह भी विश्वास दिलाया कि जहाँ भी हमारी आवश्यकता होगी, आपके एक आवाज6 पर हम सदैव आपके साथ खड़े मिलेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षकों को जड़वत स्थिति से निजात मिलेगी और उनमें एक नई ऊर्जा का संचार होगा जो शिक्षा के क्षेत्र को एक नया आयाम देगा। डॉ राहुल राज के रूप में शिक्षकों में एक नई आशा की किरण दिख रही है। इस कार्यक्रम में उपस्थित जिले के विभिन्न प्रखंडों के नेतृत्वकर्ता शिक्षक, शिक्षिकाओं व प्राचार्यों ने जिस उमंग एवं उत्साह के साथ भाग लेकर भावी प्रत्याशी डॉ राहुल राज के अभियान को मजबूत करते हुए उनका सहयोग व समर्थन करने और कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया, इससे सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध शिक्षक, शिक्षिकाओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है तथा सभी शिक्षकों का मनोबल भी बढ़ा है। इस समारोह में उपस्थित शिक्षकों के खुशी,आत्मविश्वास और उत्साह से चमकते हुए चेहरों को देखकर सहज ही अनुभव हो रहा है कि इस बार सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में डॉ राहुल राज के नेतृत्व में जीत का एक नया अध्याय लिखा जाएगा क्योंकि उपस्थित सभी सम्मानित शिक्षक साथियों ने पूर्व के चुनाव में नवल किशोर सिंह जी के चुनाव अभियान को जिम्मेदारी के साथ सम्भाला था और यह विदित हो कि पूर्व चुनाव में नवल किशोर सिंह को भाजपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह जी से अधिक मत प्राप्त हुआ था।

इस बार नवल किशोर सिंह की पूरी टीम की एकजुटता और अनुभवों का लाभ इस बार के चुनाव में डॉ राहुल राज के सफलता के मार्ग को प्रशस्त करने का कार्य करेगा। उपस्थित शिक्षकों ने अपने मन्तव्यों में यह भी कहा कि सारण प्रमंडल को एम एल सी प्रत्याशी डॉ राहुल राज पर विश्वास ही नही बल्कि पूरा यकीन है कि शिक्षक समाज में यह मसीहा अवश्य ही कोई बड़ा परिवर्तन लाने वाला है। डॉ राहुल राज ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित शिक्षक शिक्षिकाओं को शिक्षक हित में किए गए इस कार्य हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया। इस शिक्षक संवाद कार्यक्रम में शिक्षक नेता डॉ राहुल राज के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत प्राध्यापक विजय कुमार , प्रो संजय सत्यार्थी, जीवेश कु. सिंह ,पंकज वर्मा,रमेश द्विवेदी, मनु राम , अभिषेक श्रीवास्तव, अनिल कुमार, राजेश पाण्डेय, नजीबुल्लाह खान, जावेद अख्तर खान,विकाश कुमार, कुंदन वत्स,कुंदन कुमार , मृत्युंजय कुमार,सुधीर कुमार, मुन्ना पांडे, आलोक मिश्रा, चंद्रकिशोर पाण्डेय समेत सैकड़ों शिक्षक सम्मिलित थें।।