Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्वी चंपारण का देश में डंका: राष्ट्रपति 'सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन जिला' सम्मान

नेशनल डेस्क, एन. के. सिंह।

तकनीक और टीम वर्क का कमाल, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

नई दिल्ली/मोतिहारी: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के  अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में पूर्वी चंपारण जिले ने इतिहास रच दिया। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 में अभूतपूर्व प्रदर्शन और तकनीकी नवाचारों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्वी चंपारण को देशभर में 'सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन जिला पुरस्कार' (Best Election District Award) से नवाजा गया है।
देश के राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू  के कर-कमलों द्वारा यह प्रतिष्ठित सम्मान जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण सौरभ जोरवाल ने ग्रहण किया। इस गौरवमयी उपलब्धि ने न केवल चंपारण बल्कि पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है।

तकनीक ने बदली चुनाव की तस्वीर

पूर्वी चंपारण की इस सफलता के पीछे आधुनिक तकनीक और जिला प्रशासन की दूरगामी सोच रही है। जिले में चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए गए:

  • जिले में पहली बार स्वचालित जीपीएस आधारित CAPF तैनाती प्रणाली विकसित की गई। इससे जो सुरक्षा बलों की तैनाती की योजना बनाने में पहले कई दिन लगते थे, वह काम अब पूर्ण सटीकता के साथ महज कुछ ही मिनटों में संपन्न होने लगा।
  • डिजिटल सशक्तिकरण: GPS विश्लेषण के जरिए मतदान केंद्रों पर बल आवंटन को सटीक बनाया गया। इसके साथ ही QR-कोड नेविगेशन, इंटरैक्टिव बूथ मैपिंग, पूर्व-मुद्रित रजिस्टर और रियल-टाइम डैशबोर्ड जैसे डिजिटल उपकरणों का व्यापक उपयोग किया गया।
  • शून्य व्यवधान, अधिकतम मतदान: इन नवाचारों का ही परिणाम था कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह निर्बाध रही। जिले में बिना किसी अप्रिय घटना के मतदान संपन्न हुआ।

मतदान प्रतिशत में ऐतिहासिक उछाल

प्रशासन के प्रयासों और जनता की जागरूकता का सबसे बड़ा प्रमाण वोटिंग प्रतिशत में देखने को मिला। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में जहाँ मतदान 60.28% था, वहीं वर्ष 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 71.55% तक पहुंच गया, जो जिले के लोकतंत्र के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

यह उपलब्धि जिले के सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों, जागरूक मतदाताओं एवं आम जनता के सामूहिक प्रयासों का मीठा फल है। यह सम्मान पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है: जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण

इस ऐतिहासिक अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन की पूरी टीम, निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल सभी कर्मियों और समस्त जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।