Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्वी चंपारण में इराकी नागरिक अवैध प्रवेश पर गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मोतिहारी, एन.के. सिंह |
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में हरैया पुलिस ने भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में एक इराकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब भारत-नेपाल सीमा से अवैध घुसपैठ एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान 47 वर्षीय बारा फौजी हामिद अल बयाती के रूप में हुई है, जो बगदाद अल दोरा, इराक का निवासी है। पुलिस के अनुसार, अल बयाती को हरैया थाना क्षेत्र से भारत में अवैध रूप से घुसने के प्रयास के दौरान पकड़ा गया। उसके पास से ऐसे कोई वैध दस्तावेज़ नहीं मिले हैं जो भारत में उसके प्रवेश को कानूनी ठहराते हों।
संदिग्ध इरादे, दलालों की भूमिका
इस गिरफ्तारी के बाद स्थानीय प्रशासन और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार इराकी नागरिक से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उसके भारत आने के मकसद और उसके संभावित संपर्कों का पता लगाया जा सके।
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पकड़े गए विदेशी नागरिकों से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के बाद ही उनके भारत में प्रवेश करने की मानसिकता का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन में जुटी है।
यह घटना एक बार फिर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा चुनौतियों को उजागर करती है। पिछले तीन महीनों में इस सीमा से एक दर्जन से अधिक विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। रक्सौल सीमा को विदेशी नागरिकों के लिए भारत में प्रवेश का एक "सुरक्षित ज़ोन" माना जा रहा है, जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
जांच में यह भी सामने आया है कि इन विदेशी नागरिकों को नेपाल और भारत के कुछ दलाल पैसे के लालच में भारत में प्रवेश करने में मदद करते हैं। पुलिस को ऐसे लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है, जो चंद पैसों के लिए देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं। यह गिरफ्तारी अवैध घुसपैठ के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता को दर्शाती है, लेकिन सीमा पर निगरानी और खुफिया जानकारी को और मजबूत करने की आवश्यकता है।