Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्वी चंपारण: राजस्व कार्यों की समीक्षा, जिले ने हासिल किया तीसरा स्थान

मोतिहारी, एन.के. सिंह |

पूर्वी चंपारण में राजस्व कार्यों की समीक्षा, मंत्री ने पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया जोर, जिले ने हासिल किया तीसरा स्थान

:राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री, श्री संजय सरावगी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मोतिहारी स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में राजस्व कार्यों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मंत्री ने राजस्व अधिकारियों को जनता के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ आवेदनों का निर्धारित समय सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मंत्री ने अंचल अधिकारियों को प्रतिदिन लोगों से मिलने के लिए एक निश्चित समय निर्धारित करने, इसका बोर्ड लगाने और निर्धारित अवधि के दौरान कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता को उनसे मिलने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व विभाग की व्यवस्था अब पूरी तरह पारदर्शी हो चुकी है, "अब कुछ भी छिपने वाला नहीं है," इसलिए अधिकारियों को अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

समीक्षा के दौरान, यह पाया गया कि पूर्वी चंपारण जिले को अप्रैल माह की रैंकिंग में पूरे बिहार में ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जो एक सराहनीय उपलब्धि है। वहीं, चकिया डीसीएलआर को राज्य में पहला स्थान मिला है। अंचल स्तर पर, केसरिया, छौरादानो, कल्याणपुर, तेतरिया, तुरकौलिया और मेहसी सहित पूर्वी चंपारण के सात अंचल अधिकारियों ने राज्य के शीर्ष 50 स्थानों में जगह बनाई। मंत्री ने जिला प्रशासन के कार्यों और इस उपलब्धि की खुले दिल से प्रशंसा की, और अन्य अंचलों को इन सफल अंचलों का अनुकरण करने का निर्देश दिया।

म्यूटेशन मामलों के निष्पादन में जिले का औसत दर 95.84% पाया गया, जो सराहनीय है। तेतरिया, कल्याणपुर, केसरिया, चकिया, छौरादानो, रामगढ़वा, तुरकौलिया, चिरैया, संग्रामपुर, मेहसी, मधुबन, आदापुर, अरेराज और पिपरा कोठी जैसे अंचलों ने 96% से अधिक का निष्पादन दर दर्ज किया। मंत्री ने अधिकारियों को अनावश्यक रूप से आवेदनों को अस्वीकृत न करने की हिदायत दी, और आवेदक को वांछित कागजात की विधिवत सूचना देने का निर्देश दिया, जिससे रिजेक्शन में कमी आएगी और आवेदनों का निष्पादन जल्द होगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि म्यूटेशन सहित सभी लंबित आवेदनों के निष्पादन की नियमित समीक्षा की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप मार्च माह में 22वें रैंक से जिला अप्रैल में तीसरे स्थान पर आया है। विभागीय सचिव जयसिंह ने सभी पदाधिकारियों को अपने लॉग-इन पासवर्ड को सुरक्षित रखने और स्वयं उसका इस्तेमाल करने की सलाह दी, साथ ही ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक के दौरान, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने 106 सुयोग्य श्रेणी के लोगों को अभियान बसेरा 2 का पर्चा भी प्रदान किया, जिसमें छह परिवारों को बासगीत पर्चा भी शामिल था। इस अवसर पर विभागीय सचिव, जिलाधिकारी, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, अंचल अधिकारी और राजस्व पदाधिकारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।