Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पेंशनधारी 30 मई तक जीवन प्रमाणीकरण कराए: BDO शिम्पी कुमारी

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

 सीवान: दारौंदा प्रखंड क्षेत्र के सभी पेंशनधारियों को 30 मई तक अनिवार्य रूप से जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेट) कराने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित तिथि तक प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले लाभुकों की पेंशन राशि बाधित हो सकती है।

दारौंदा प्रखंड विकास पदाधिकारी शिम्पी कुमारी ने बताया कि दारौंदा प्रखंड में कुल 25,527 पेंशनधारी हैं। इनमें अब तक 8,268 लाभुकों ने सीएससी के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है। शेष लाभुकों का समय सीमा के भीतर प्रमाणीकरण कराने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है।

उन्होंने बताया कि पंचायत भवनों पर निशुल्क जीवन प्रमाणीकरण की व्यवस्था की गई है, जहां लाभुक आसानी से अपना लाइफ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। निर्धारित समय के भीतर प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले लाभुकों की पेंशन 30 मई के बाद बंद होने की आशंका जताई गई है।

बीडीओ ने बताया कि विकास मित्र, कार्यपालक सहायक एवं आवास सहायकों के साथ बैठक कर सभी कर्मियों को पंचायत स्तर पर पेंशनधारियों को जागरूक करने तथा शेष लाभुकों का शीघ्र जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन ने पेंशनधारियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण करा लें, ताकि पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी न हो।