Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

‘पेड्डी’ के ट्रेलर लॉन्च में राम चरण ने जाह्नवी कपूर की मेहनत की तारीफ, कहा- “छुपा रुस्तम हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा 

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण ने अपनी आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सह-कलाकार जाह्नवी कपूर की जमकर तारीफ की। मुंबई में आयोजित इस भव्य इवेंट के दौरान राम चरण ने जाह्नवी को “छुपा रुस्तम” बताते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म के लिए बेहद मेहनत और समर्पण के साथ तैयारी की है। 

इवेंट में राम चरण ने पहली बार जाह्नवी कपूर के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि लगातार 85 दिनों तक शूटिंग करने के बाद एक गाने की शूटिंग अचानक रखी गई थी, जिसके लिए उन्हें तैयारी का ज्यादा समय नहीं मिला। वहीं, जाह्नवी ने चुपचाप अपने मोबाइल पर रिहर्सल कर पूरी तैयारी कर ली थी। राम चरण ने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि उस गाने में जाह्नवी ने उनसे “100 गुना बेहतर” प्रदर्शन किया। 

राम चरण ने कहा, “वह सच में छुपा रुस्तम हैं। उन्होंने बिना किसी शोर-शराबे के पूरी मेहनत से तैयारी की और सेट पर सभी को प्रभावित कर दिया। उनकी डेडिकेशन मुझे बहुत पसंद आई।” अभिनेता ने यह भी बताया कि जाह्नवी का काम करने का तरीका बेहद गंभीर और प्रोफेशनल है, जो उन्हें इंडस्ट्री के बाकी कलाकारों से अलग बनाता है। 

ट्रेलर लॉन्च के दौरान राम चरण भावुक भी नजर आए। उन्होंने अपने पिता चिरंजीवी और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों परिवारों के बीच वर्षों पुराना जुड़ाव रहा है। राम चरण ने कहा कि दर्शकों के लिए यह जोड़ी भी खास होने वाली है और उन्हें उम्मीद है कि फिल्म में उनकी और जाह्नवी की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आएगी। 

वहीं, जाह्नवी कपूर ने भी राम चरण की तारीफ करते हुए उन्हें “बेहतरीन इंसान” बताया। उन्होंने कहा कि राम चरण के साथ काम करना उनके करियर के सबसे खास अनुभवों में से एक रहा। जाह्नवी ने तेलुगु दर्शकों के प्रति अपने लगाव का जिक्र करते हुए कहा कि हैदराबाद उन्हें अपने घर जैसा महसूस होता है। 

निर्देशक बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी ‘पेड्डी’ एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण एक गांव के खिलाड़ी और संघर्षशील युवा के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में क्रिकेट, कुश्ती और एथलेटिक्स जैसे खेलों की झलक देखने को मिलेगी। फिल्म में शिवराजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 

फिल्म ‘पेड्डी’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।