Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

प्रधानमंत्री के मोतिहारी आगमन पर विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न

लोकल डेस्क, एन. के. सिंह |

पूर्वी चम्पारण:  भारत के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित 18 जुलाई को मोतिहारी परिभ्रमण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात  ने समाहरणालय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर विधि-व्यवस्था की सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करना और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करना था।
कल, 7 जुलाई को हुई पिछली बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों की प्रगति की भी आज समीक्षा की गई। एक-एक कर सभी पदाधिकारियों से वर्तमान स्थिति और की गई तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
बैठक के उपरांत, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं विभिन्न प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का जायजा लिया। इसमें सदर प्रखंड, जिला स्कूल, और चीनी मिल के बगल में स्थित हवाई अड्डा मैदान प्रमुख थे। स्थलों का निरीक्षण करने के बाद, पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।