Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

प्रसौनी प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा संस्करण शुरू

लोकल डेस्क, राकेश लाल।

रक्सौल / बीरगंज: बीरगंज महानगरपालिका–23 प्रसौनी बिर्ता में रविवार से चौथे संस्करण के “प्रसौनी प्रीमियम लीग 2026” क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। युवाओं के बीच खेलकूद को बढ़ावा देने तथा आपसी सद्भाव, अनुशासन और भाईचारे की भावना विकसित करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

टूर्नामेंट का उद्घाटन वार्ड नंबर 23 के सदस्य लालबाबु यादव ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख अतिथि यादव ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताएं समाज में एकता, सद्भाव और अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने खेल क्षेत्र के विकास के लिए वार्ड कार्यालय की ओर से भविष्य में भी आवश्यक सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

वार्ड नंबर 23 के आर्थिक सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रसौनी लायंस, रॉयल चैलेंजर्स बैरिया, राइजिंग स्टार तथा सफु किंग्स सहित चार टीमें भाग ले रही हैं। आयोजकों के अनुसार सभी टीमें खिताब जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

कार्यक्रम संयोजक सुजीत साह की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन समारोह में नेकपा (एमाले) के नेता भोला यादव, नेपाली कांग्रेस के नेता धुरुप यादव, वार्ड सदस्य कान्ति देवी, युवा समाजसेवी फैयाज अंसारी सहित स्थानीय अगुआ, खेलप्रेमी एवं युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को नशा एवं अन्य दुर्व्यसनों से दूर रखने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में खेलकूद एक प्रभावी माध्यम बन सकता है।

संयोजक सुजीत साह के अनुसार फाइनल मैच को छोड़कर सभी मुकाबले 16 ओवर के होंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 20 ओवर का खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को व्यवस्थित, प्रतिस्पर्धात्मक और आकर्षक बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टूर्नामेंट एक सप्ताह तक चलेगा।

स्थानीय युवाओं की उत्साहजनक भागीदारी के साथ शुरू हुई इस प्रतियोगिता से क्षेत्रीय क्रिकेट के विकास में सकारात्मक योगदान मिलने की अपेक्षा की जा रही है। उद्घाटन मैच देखने के लिए स्थानीय दर्शकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन राकेश साह ने किया।