Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

प्रियंका गाँधी की रैली से होगा जन आंदोलन: डॉ. अखिलेश सिंह

स्टेट डेस्क, एन. के. सिंह |

पूर्वी चंपारण: आगामी 26 सितंबर को प्रियंका गाँधी के मोतिहारी आगमन को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय, गाँधी आश्रम में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने की, जिसमें आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी का यह दौरा चंपारण की ऐतिहासिक धरती पर एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने इस भूमि को सत्याग्रह की भूमि बताते हुए कहा कि चंपारण में आयोजित ऐतिहासिक रैली  भाजपा के खिलाफ जन आंदोलन बनेगा, यहां से कांग्रेस एक बार फिर से जनआंदोलन का बिगुल फूंकेगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का चंपारण आगमन न केवल कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा, बल्कि यह भी संदेश देगा कि कांग्रेस आज भी महात्मा गांधी के मूल्यों और सिद्धांतों पर अडिग है।

बिहार कांग्रेस प्रभारी सचिव सुशील कुमार पासी ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह दिन साबित करेगा कि चंपारण की जनता कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने सभी जिला और प्रखंड स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में गांधी मैदान पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने कहा कि प्रियंका गांधी का यह दौरा चंपारण की राजनीति को नई दिशा देगा। उन्होंने इस कार्यक्रम को केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का प्रतीक बताया, जिसमें महिला शक्ति और युवा शक्ति की विशेष भागीदारी होगी।

बैठक के अंत में, सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया कि 26 सितंबर को गांधी मैदान, मोतिहारी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा और इसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे। इस समीक्षा बैठक में शैलेन्द्र शुक्ला, मनोज सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रो० विजय शंकर पाण्डेय, बर्खत खां, संगम त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।