लोकल डेस्क, ऋषि राज।
रक्सौल / बीरगंज बांस सामग्री प्रयोग के संवर्धन में कूड़ा निस्तारण हेतु रमायिलो आमा समूह की अध्यक्ष सरस्वती काफ़ले को नेपाल, चितवन जिला अंतर्गत माड़ी में नगरपालिका के सहयोग से तीस हजार की लागत मे 50 कूड़ा सकलन टोकरी (डोला) प्रदान किया गया।
देवेंद्रपुर स्थित शिवालय मंदिर के प्रांगण मे आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि नगरपालिका विभागीय प्रमुख जीत बहादुर बुढ़ा , अर्जुन शाही, भवानी आचार्य ,सुबास दवाड़ी, ज्ञानू सपकोटा, डोला निर्माण शिल्प द्विय गंगा बहादुर, दिल बहादुर, समाजसेवी महिला पुरुष, पर्यायवरण विकास प्रेमी, पत्रकार की उपस्थिति रही।







