लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान: दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के किसानों को फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने को लेकर अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण व कृषि पदाधिकारी रामवीर सिंह यादव ने सभी पंचायतों में जाकर फार्मर रजिस्ट्रेशन कर रहे कर्मियों का जायजा लिया।जिसमें कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार , राजस्व कर्मचारी,घर घर पहुंच कर किसानों का फॉर्मर आईडी बना रहे हैं.
बता दें कि जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर सीओ, कृषि पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य कर्मियों को लगाया गया है. जो किसानों का पंजीकरण कर रहे हैं. इधर कई दिनों तक पंचायत स्तर पर कैंप का भी आयोजन किया गया था. जहां किसान पहुंच कर अपना पंजीकरण कराए थे.
जमाबंदी नहीं होने से किसान परेशान
प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर ऐसे किसान है जिनके नाम से जमाबंदी नहीं है. अधिकतर जमाबंदी उनके पूर्वजों के नाम से है. जिसके वजह उनका फॉर्मर आईडी नहीं बन पा रहा है. किसानों का कहना है कि पूर्वजों की जमीन पर हम सभी खेती करते है लेकिन पारिवारिक सहमति नहीं बनने से जमीन का बंटवारा नहीं हो पा रही है. हम सभी सरकार से मांग करते है कि सरकार हमलोगों के लिए कोई दूसरा वैकल्पिक व्यवस्था कर फॉर्मर आईडी बनाएं. जिससे हमलोगों को भी सरकार द्वारा लाभ मिल सके.







