Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

फार्मर रजिस्ट्री अभियान में 50% लक्ष्य पार, राज्य के लिए गर्व की बात: उपमुख्यमंत्री सिन्हा

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना 

  • 14 फरवरी तक चलें इस अभियान से किसानों को मिलेगा महत्वपूर्ण सहयोग 
  • दूसरी किस्त में 450 करोड़ रुपये से योजना को मिलेगी गति 
  • शत-प्रतिशत होगी फार्म की रजिस्ट्री 
  • उपमुख्यमंत्री ने इस काम के लिए अधिकारी व कर्मियों को दी बधाई

पटना: राज्य में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पीएम किसान लक्ष्य के सापेक्ष 50 फीसदी नामांकन का आंकड़ा पार कर लिया। मिशन मोड–3 के तहत 14 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा था, लेकिन विभाग ने निर्धारित समय-सीमा से पहले ही शनिवार की सुबह 10 बजे यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया। ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 85,53,570 पीएम किसान लाभार्थियों के विरुद्ध 43,04,548 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री (FR) नामांकन पूरा हो चुका है, जो 50.3 प्रतिशत उपलब्धि दर्शाता है।

इस उपलब्धि के साथ ही राज्य को केंद्र सरकार से दूसरी किस्त के रूप में 450 करोड़ रुपये प्राप्त होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री सह राजस्व व भूमि सुधार मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज शनिवार को फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत 50 प्रतिशत लक्ष्य सुबह 10 बजे ही प्राप्त कर लेना पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। मिशन मोड–3 के अंतर्गत तय समय-सीमा से पहले यह उपलब्धि हमारी टीम भावना और किसानों के सहयोग का परिणाम है। इस उपलब्धि से केंद्र सरकार से 450 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त इंसेंटिव के रूप में प्राप्त होगी, जिससे किसानों के हित में योजनाओं को और गति मिलेगी। इस उपलब्धि के लिए इस काम में लगे हुए सभी अधिकारी और कर्मी बधाई के पात्र हैं। हमारा अगला लक्ष्य स्पष्ट है, शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री। हम रुकेंगे नहीं, बल्कि और तेज़ी से आगे बढ़ेंगे। इससे हमारे सभी किसान केंद्र राज्य की योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
        
राजस्व कर्मियों, अंचल अधिकारियों, कृषि अधिकारियों शिविर लगा किया नामांकन

फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत जिलों में राजस्व कर्मियों, अंचल अधिकारियों, कृषि अधिकारियों व  सभी जिला प्रशासन की सक्रिय भागीदारी से शिविरों का आयोजन कर तेजी से नामांकन कार्य किया गया। कई जिलों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। वैशाली ने 102 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि शिवहर, बेगूसराय, कटिहार और बक्सर जैसे जिलों ने भी लक्ष्य के करीब या उससे अधिक प्रगति दर्ज की। पीएम किसान से लिंक्ड फार्मर रजिस्ट्री के तहत भी 22,51,639 किसानों का नामांकन किया जा चुका है, जो 26.32 प्रतिशत है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब शेष किसानों के नामांकन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है ताकि शीघ्र ही शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सकें। विभाग ने मिशन मोड–3 के अंतर्गत सतत मॉनिटरिंग, दैनिक समीक्षा और क्षेत्रीय स्तर पर कैम्प आधारित रणनीति अपनाई। सुबह 10 बजे ही 50 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लेने से विभागीय तंत्र में उत्साह का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, जिला प्रशासन की सक्रियता तथा राजस्व अमले की सतत मेहनत का परिणाम है। आने वाले दिनों में अभियान को और गति देते हुए शेष किसानों का नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से राज्य के सब्जी किसानों तक पहुँच सकें।