Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

फिलीपींस के बोहोल प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप

विदेश डेस्क, नीतीश कुमार।

फिलीपींस के बोहोल प्रांत में मंगलवार को 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने शुरू में इसकी तीव्रता 7.0 बताई थी, लेकिन बाद में इसे घटाकर 6.9 कर दिया। भूकंप का केंद्र बोहोल के कालापे शहर से करीब 11 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था, जहां लगभग 33 हजार लोग रहते हैं। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। सरकार और राहत दल स्थिति का आकलन कर रहे हैं। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने स्पष्ट किया कि इस भूकंप से सुनामी का खतरा नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, आफ्टरशॉक आने की संभावना बनी हुई है। ये झटके मुख्य भूकंप के बाद दिनों, हफ्तों या वर्षों तक भी आ सकते हैं और कभी-कभी पहली बार से अधिक शक्तिशाली हो सकते हैं।

फिलीपींस रिंग ऑफ फायर क्षेत्र के पास स्थित है, जहां भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट आम हैं। यह इलाका 40 हजार किलोमीटर में फैला है और दुनिया के 90% भूकंप इसी क्षेत्र में आते हैं। दुनिया के सक्रिय ज्वालामुखियों में से लगभग 75% यहीं पाए जाते हैं। जापान, रूस, फिलीपींस, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका, कनाडा, अमेरिका, मैक्सिको, ग्वाटेमाला, कोस्टा रिका, पेरू, इक्वाडोर, चिली और बोलिविया इस क्षेत्र से जुड़े हैं।