Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

फिल्म का बजट पर्दे पर दिखना चाहिए’: अल्लू अर्जुन के सादगीभरे अंदाज की हो रही चर्चा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा 

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपने सादगीभरे और अनुशासित स्वभाव को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता ने हाल के दिनों में लग्जरी और निजी सुविधाओं की बजाय फिल्मों की गुणवत्ता और बेहतर प्रोडक्शन को अधिक प्राथमिकता दी है। यही वजह है कि उनका “डाउन टू अर्थ” अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुष्पा 2 की बड़ी सफलता के बाद भी अल्लू अर्जुन को कई बार हैदराबाद और मुंबई के बीच कमर्शियल फ्लाइट्स में सफर करते देखा गया। जहां आमतौर पर बड़े सितारों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट्स और प्राइवेट ट्रैवल की व्यवस्था की जाती है, वहीं अभिनेता ने सादगी और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सामान्य उड़ानों से यात्रा करना पसंद किया।

सूत्रों के अनुसार, निर्माताओं की ओर से प्राइवेट ट्रैवल की पेशकश किए जाने के बावजूद अल्लू अर्जुन का मानना है कि फिल्मों का बजट स्क्रीन पर दिखाई देना चाहिए। बताया जा रहा है कि अभिनेता फिजूल खर्च से बचते हुए चाहते हैं कि अधिक निवेश फिल्म की तकनीक, विजुअल्स और कंटेंट पर किया जाए, ताकि दर्शकों को बेहतर सिनेमाई अनुभव मिल सके।

अल्लू अर्जुन का यह व्यवहार उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स अभिनेता की सादगी और प्रोफेशनल सोच की सराहना कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि बड़ी सफलता मिलने के बाद भी अभिनेता का जमीन से जुड़ा रहना उन्हें अन्य सितारों से अलग बनाता है।

गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी और अभिनेता जल्द ही अपने आगामी बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह इन दिनों निर्देशक एटली के साथ अपनी नई फिल्म ‘राका’ को लेकर भी चर्चा में हैं।