Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

फुटपाथ और मुख्य सड़कों से हटेगा अतिक्रमण, सभी जिलों को सख्त निर्देश

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

सड़क सुरक्षा को लेकर राज्यभर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू

-नगर निगम, पुलिस और ट्रैफिक विभाग के सहयोग से फुटपाथ व मुख्य सड़कों से हटाया जा रहा अतिक्रमण

-डीटीओ को नियमित मॉनिटरिंग और सख्त कार्रवाई के निर्देश

पटना, सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने पूरे प्रदेश में सड़कों से अतिक्रमण हटाने का व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। विभाग नगर निगमों के साथ मिलकर इस संयुक्त ड्राइव को चला रहा है, जिसके तहत सभी जिलों के जिला परिवहन अधिकारियों (डीटीओ) को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। यह अभियान मुख्य रूप से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने, पैदल यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुरू किया गया है। 

परिवहन सचिव राज कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अतिक्रमण अभियान जारी है। फुटपाथ, मुख्य सड़कें, चौराहे और हाईवे पर अवैध कब्जे जैसे ठेले, दुकानें, शेड, अस्थायी निर्माण और पार्किंग संबंधी अतिक्रमणों को प्राथमिकता से हटाया जा रहा है। इसमें नगर निगम की टीम जेसीबी मशीन, पुलिस और ट्रैफिक विभाग की मदद से कार्रवाई कर रही हैं। जहां आवश्यक हो, वहां अवैध सामग्री जब्त की जा रही है और दोषियों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। 

उन्होंने आगे कहा कि अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो जाती हैं, फुटपाथ भी चलने लायक नहीं होते और आपातकालीन सेवाओं को पहुंचने में देरी होती है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। सभी डीटीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में नियमित मॉनिटरिंग करें, संयुक्त टीमों का गठन करें और अभियान को निरंतर चलाते रहें।