लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव के एक पलम्बर मजदूर की बंगलुरू में मंगलवार की सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई. मृतक बगौरा निवासी स्वर्गीय घुघली राम का 30 वर्षीय पुत्र सुनील राम है. घटना के सम्बंध में परिजनों ने बताया कि सुनील राम बंगलुरू में प्लम्बर का काम करता था.
करीब दो माह पहले बंगलुरू गया था. मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई. बंगलुरू में साथ काम कर रहे लोगों ने परिजनों को घटना की सूचना दी. बुधवार की रात करीब 10 बजे शव को बंगलुरू से घर लाया गया. मृतक की पत्नी शीला देवी, दो पुत्री श्रुति कुमारी (5 वर्ष), टुकटुक कुमारी (3 वर्ष) एवं एक पुत्र डेढ़ वर्ष का है.







