Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बदमाशों के एनकाउंटर के बाद Disha Patani के प‍िता ने CM योगी को कहा थैंक्यू

स्टेट डेस्क, वेरोनिका राय |

'जो कहा था, वो करके द‍िखाया', बदमाशों के एनकाउंटर के बाद Disha Patani के प‍िता ने CM योगी को कहा थैंक्यू...

बरेली में दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। सेवानिवृत्त सीओ जगदीश पाटनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया। पुलिस जांच में पता चला कि फायरिंग के बाद बदमाश शहर में ही घूम रहे थे। सीसीटीवी फुटेज और बाइक के विवरण से उनकी पहचान हुई।
बदमाशों के मुठभेड़ में ढेर होने के बाद दिशा पाटनी के पिता सेवानिवृत सीओ जगदीश पाटनी कहते ने कहा, ''मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपने और अपने परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं, जैसा उन्होंने मुझे विश्वास दिलाया था। उसी के अनुरूप इतने कम समय में अपराधियों को ढूंढकर इतनी कठोर कार्रवाई की। मैंने आज पुन: मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस भयमुक्त समाज की परिकल्पना को पूर्ण रुप से साकार कर रहा है।''

फायरिंग के बाद शहर में घूमे थे रविंद्र और अरुण

बता दें, दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के बाद बदमाश भागे नहीं, बल्कि वह पूरे दिन शहर में ही घूमते रहे। पुलिस ने जब घटना के बाद उनकी लोकेशन को ट्रेस किया तो वह इज्जतनगर क्षेत्र में कई जगहों पर ट्रेस हुए। जिस रास्ते से आए थे उन्होंने जाने के लिए उस रास्ते का इस्तेमाल नहीं किया जो इस गैंग के सदस्यों का पैटर्न भी है। आए थे झुमका की तरफ से और गए थे मिनी बाईपास, डेलापीर, विलयधाम भोजीपुरा होते हुए।  पुलिस के मुताबिक, शहर के सीसीटीवी कैमरों में दोनों लोग कम से कम 500 बार ट्रेस हुए थे। इसी का फायदा पुलिस को मिला।