Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बरेली: साली संग जीजा और जीजा की बहन संग साला फरार

लोकल डेस्क, श्रेयांश पराशर l

बरेली ज़िले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया। घटनाक्रम ऐसा रहा कि पहले एक जीजा अपनी पत्नी की बहन (साली) को लेकर फरार हो गया और अगले ही दिन साला अपनी जीजा की बहन को लेकर भाग निकला। यह पूरा मामला बरेली के देवरानिया थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय केशव कुमार ने 19 वर्षीय साली संग घर छोड़ दिया। मामला तूल पकड़ता उससे पहले ही केशव का साला रवींद्र (22 वर्ष) भी केशव की 19 वर्षीय बहन को लेकर फरार हो गया। लगातार दो दिनों तक इस तरह की घटनाओं ने गांव में सनसनी फैला दी।

हालांकि पुलिस ने दोनों लड़कियों को क्रमशः 14 और 15 सितंबर को बरामद कर लिया। बाद में पता चला कि दोनों परिवारों के बीच आपसी सहमति बन चुकी है। इसी वजह से किसी भी पक्ष ने कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की। पुलिस ने भी स्पष्ट किया कि चूंकि मामला आपसी समझौते से सुलझ गया है, इसलिए विधिक कार्यवाही नहीं की जाएगी।

इस प्रकरण ने एक बार फिर सामाजिक रिश्तों और पारिवारिक मूल्यों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। गांवों में इस तरह की घटनाएं अक्सर रिश्तों के टूटने और सामाजिक असहजता का कारण बनती हैं। वहीं, इस मामले ने यह भी दिखा दिया कि कई बार पारिवारिक रिश्तों की जटिलताएं कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन जाती हैं।

समाजशास्त्रियों के अनुसार, इस प्रकार की घटनाएं ग्रामीण समाज में बदलते संबंधों और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की ओर बढ़ते रुझान का संकेत देती हैं। जहां एक ओर परिवार इन रिश्तों को निजी मामला मानकर समझौते से हल कर लेता है, वहीं दूसरी ओर यह समाज के लिए सोचने का विषय भी है कि किस प्रकार परंपरागत रिश्तों की परिभाषा बदल रही है।