Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बहन के अपमान पर तेज प्रताप का गुस्सा, कहा: इशारे पर जयचंद मिटेंगे

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

बड़े भाई तेज प्रताप यादव, रोहिणी आचार्य के भावुक पोस्ट के बाद फूट पड़े। उन्होंने कहा कि जैसे ही यह सुना कि उनकी बहन रोहिणी पर चप्पल उठाने की कोशिश की गई, उनके दिल की चोट अब आग बन चुकी है। उनका कहना है कि जब जनभावनाएं आहत होती हैं तो समझ पर जमी धूल हट जाती है। कुछ चेहरे ऐसे हैं जिन्होंने तेजस्वी की सोच पर भी पर्दा डाल दिया है।

बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के तुरंत बाद लालू–राबड़ी परिवार में विवाद खुलकर सामने आने लगा है।

रोहिणी आचार्य ने परिवार और पार्टी दोनों से दूरी बनाने की बात कही है। उन्होंने संजय यादव और रमीज पर दबाव बनाने के आरोप लगाए। रोहिणी की पीड़ा सुनकर लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की नाराज़गी और बढ़ गई। उनका कहना है कि कुछ लोगों ने तेजस्वी की समझ पर भी पर्दा डाल दिया है।

दरअसल, जनशक्ति जनता दल के इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा किया गया। इस पोस्ट में तेज प्रताप ने लिखा
“कल की घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है। मेरे साथ जो हुआ, वह मैं सह गया, लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह किसी भी हाल में असहनीय है। सुन लो जयचंदों, परिवार पर वार करोगे तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ नहीं करेगी।”

दिल की आहत अब अग्नि बन चुकी है , तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि “जब से मेरी रोहिणी बहन पर चप्पल उठाने की खबर सुनी है, दिल की आहत अब अग्नि बन चुकी है। जब जनमानस की भावनाएं आहत होती हैं, तो बुद्धि पर जमी धूल उड़ जाती है। इन चंद चेहरों ने तेजस्वी की बुद्धि पर भी पर्दा डाल दिया है। इस अन्याय का परिणाम बेहद भयावह होगा। समय का लेखा-जोखा बड़ा कठोर होता है।”

“पिताजी, एक संकेत दीजिए” तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव ने कहा: “मैं माननीय RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपने पिता, राजनीतिक गुरु लालू प्रसाद यादव जी से आग्रह करता हूं पिताजी, एक संकेत दीजिए। आपका सिर्फ एक इशारा और बिहार की जनता इन जयचंदों को जमीन में गाड़ देने का काम खुद कर देगी। यह लड़ाई किसी दल की नहीं, परिवार के सम्मान, बेटी की गरिमा और बिहार के स्वाभिमान की लड़ाई है।”