Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बांस की खेती का बढ़ेगा दायरा, सृजित होंगे रोजगार के नए अवसर : राम कृपाल यादव

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना |

  • मीठापुर अवस्थित कृषि भवन में बिहार बांस अर्थव्यवस्था शिखर सम्मेलन 2026 का हुआ आयोजन

  • बांस उत्पादन के लिए प्राथमिक जिलों का होगा चयन, कृषि विभाग इसकी खेती को करेगा प्रोत्साहित

  • खेत के मेढ़ पर बांस उगाकर किसान कर सकते हैं अच्छी आमदनी

पटना। राज्य में बांस की खेती करने वाले किसानों और इससे जुड़े कारीगरों की आय बढ़ाने के लिए बुधवार को मीठापुर अवस्थित कृषि भवन में बिहार बांस अर्थव्यवस्था शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन करते हुए कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण, उपकरण और बाजार आदि जरूरतों को पूरा किया जाएगा। बांस से बने उत्पाद किसानों और कारीगरों को अच्छा मूल्य दिलाने की क्षमता रखते हैं। इसलिए इसकी खेती के लिए किसानों को जरूरी सहयोग और प्रोत्साहन दिया जाएगा।

बांस उत्पादन के लिए प्राथमिक जिलों का होगा चयन

उन्होंने कहा कि बिहार में पहली बार बांस शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न राज्यों से सफल किसान, सहकारी संस्थाएं और कारीगर संस्थान शामिल हुए हैं। इन सफल मॉडलों को समझकर आने वाले समय में राज्य में बांस की खेती का विकास किया जाएगा। इस सम्मेलन के माध्यम से बांस उत्पादन के लिए प्राथमिक जिलों का चयन किया जाएगा और वहां नर्सरी, प्रसंस्करण और मार्केटिंग की पूरी व्यवस्था की जाएगी। बिहार अब कच्चा माल देने वाला राज्य नहीं रहेगा, यहां से बांस की बनी वस्तुएं जैसे सोफा, खिलौने, घरेलू जरूरत की चीजें आदि को निर्यात किया जाएगा।

खेत की मेढ़ पर बांस से किसानों को अतिरिक्त आमदनी

इस मौके पर कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने कहा कि बांस हमारी संस्कृति का हिस्सा है। जन्म से लेकर मृत्यु तक यह किसी न किसी रूप में हमारे साथ रहता है। बांस से खिलौने, सोफा, चारपाई, घर, खाने का अचार आदि बनते रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में इसके प्रयोग में गिरावट आई है। इसे आज के हिसाब से कैसे विकसित किया जाए, इसके लिए कृषि विभाग प्रयास करेगा।

प्रशिक्षण, नर्सरी और मार्केटिंग की बनेगी व्यवस्था

नई दिल्ली से आए आईसीएआर के उपनिदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि बांस किसानों के लिए एटीएम की तरह काम करता है। इसे खेत के मेढ़ पर उगाकर किसान अच्छी आमदनी कर सकते हैं। इस दौरान केरल से आए केएफआरआई के श्रीकुमार बी. बी., उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार ने भी अपने विचार रखे। इस सम्मेलन में राज्य भर से आए बांस के शिल्प उत्पादों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें बांस से बने फर्नीचर, सोफा, फूलदान, कलम स्टैंड, घरेलू इस्तेमाल के डिब्बे, डलिया, सजावटी चीजें आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं।