Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बाढ़ समस्या का समाधान तलाशने गांव पहुंचे सांसद सुशील कानु

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

बीरगंज: पर्सा निर्वाचन क्षेत्र संख्या–2 के संघीय सांसद सुशील कानु लगातार हो रही बारिश से उत्पन्न बाढ़ और जलभराव की समस्या का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों में समाधान की पहल में जुटे हुए हैं।

सांसद कानु ने वीरगंज महानगरपालिका के वार्ड नं. 17, 24, 25 और 26 के अंतर्गत बहुअरी, अलौ, सिर्सिया और सुगौली क्षेत्रों का दौरा कर वर्षा के पानी से किसानों की धान की फसल तथा जनधन को हो रहे नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों, किसानों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर जल निकासी की दीर्घकालिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित निकायों के साथ आवश्यक समन्वय किए जाने की जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान सांसद कानु ने कहा कि वर्षों से दोहराई जा रही लगभग 200 बीघा कृषि योग्य भूमि में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान उनका प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने स्थानीय लोगों की सुरक्षा, खेती योग्य भूमि की रक्षा तथा प्रभावी जल निकासी व्यवस्था के लिए आवश्यक पहल को तेज़ी से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस निरीक्षण में स्थानीय किसान, जनप्रतिनिधि, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के महाधिवेशन प्रतिनिधि सुधीर पटेल, रास्वपा मधेश प्रदेश परिवहन विभाग प्रमुख राम आर्य तथा रास्वपा क्षेत्र नं. 2 के उपसभापति किशोर यादव सहित अन्य स्थानीय व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही।