Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बाबा महेन्द्रनाथ धाम के विकास हेतु पर्यटन मंत्री को सौंपा गया 9 सूत्री मांग पत्र

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : दारौंदा विधानसभा क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल बाबा महेन्द्रनाथ धाम को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने तथा इसके समग्र विकास की मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में दारौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह की अनुमति से नौ सूत्री मांग पत्र बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री सह सिवान जिला प्रभारी मंत्री केदार गुप्ता को सौंपा गया।

यह मांग पत्र भाजपा जिला महामंत्री एवं दारौंदा विधानसभा प्रभारी हरेन्द्र कुशवाहा ने मंत्री को सौंपते हुए बाबा महेन्द्रनाथ धाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर के धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह धाम ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन अपेक्षित सुविधाओं के अभाव में इसकी संभावनाओं का पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडेय, जिला महामंत्री अनुराधा गुप्ता, आईटी सेल के जिला संयोजक दीपु सिंह चंदेल सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता ने मांग पत्र प्राप्त कर बाबा महेन्द्रनाथ धाम के विकास संबंधी मांगों पर सकारात्मक विचार करने तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। नेताओं ने उम्मीद जताई कि सरकार के सहयोग से बाबा महेन्द्रनाथ धाम को एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकेगा।