Ad Image
Ad Image
प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल || दिल्ली शराब घोटाला: केजरीवाल, सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपित बरी || कनाडा PM मार्क कार्नी चार दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे भारत || पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, एयर स्ट्राइक जारी || मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बारातियों के साथ मारपीट व लूटपाट के मामले में 7 पर प्राथमिकी दर्ज

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/ दरौदा. थाना क्षेत्र के सिरसांव मठिया गांव में शादी समारोह के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा जनवासा में घुसकर बारातियों के साथ मारपीट व लूटपाट करने के मामले में 07 लोगों पर केस दर्ज कराया गया है. बताया जा रहा है कि घटना 26 फरवरी 2026 की अहले सुबह करीब चार बजे की बताई है.

इस मामले में पीड़ित बिरेन्द्र भारती ने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी भतीजी की शादी 25 फरवरी 2026 को थी. जो बारात सारण जिले के रिवीलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया से आई थी. आरोप है कि सुबह करीब चार बजे थाना क्षेत्र के सिरसांव मठिया गांव के आदित्य कुमार, अनुराग भारती उर्फ बड़क  कुलकुल कुमार एवं कोडारी खुर्द गांव के राजन साह, अभिषेक साह, अभिमन्यु साह, सनोज महतो सहित अन्य लोग जनवासा में आ धमके और बारातियों के साथ मारपीट करने लगे. मारपीट के दौरान भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर निवासी योगेन्द्र गिरि, प्रभुनाथ गिरि एवं जितेन्द्र कुमार गिरि बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपितों ने उन्हें मारकर घायल कर दिया.

सभी घायलों का इलाज दारौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया. आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने पिस्तौल का भय दिखाकर घायलों के गले से सोने की चेन एवं अंगूठी छीन ली. घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. पुलिस के पहुंचते ही सभी आरोपित एक मोटरसाइकिल नंबर बीआर 29 टी 7998 छोड़कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपित केस करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार भयभीत है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.