Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिग बॉस में बवाल: तान्या-नीलम की हरकत पर फूटा सलमान का गुस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क,श्रेयांश पराशर l

बिग बॉस 19 के हालिया वीकेंड का वार एपिसोड में एक बड़ा हंगामा देखने को मिला। शो के होस्ट सलमान खान ने तान्या मित्तल, नीलम गिरी और कुनिका सदानंद को अश्नूर कौर के खिलाफ की गई बॉडी-शेमिंग टिप्पणियों के लिए कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान अश्नूर भावुक हो गईं और उन्होंने अपने बचपन से चले आ रहे बॉडी इमेज इश्यूज़ के बारे में खुलकर बात की।

सलमान ने जब घरवालों के सामने खुलासा किया कि तान्या और नीलम ने अश्नूर को “हाथी” और “मोटी” कहकर मज़ाक उड़ाया था, तो माहौल गंभीर हो गया। इस पर अश्नूर ने कहा, “ये मेरे जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा रहा है। बचपन से ही मुझे हार्मोनल असंतुलन की समस्या रही है। तनावपूर्ण माहौल में मेरा शरीर जल्दी फूल जाता है। किशोरावस्था में मुझे बॉडी इमेज के कारण ईटिंग डिसऑर्डर तक हो गया था। मैं खुद को भूखा रखती थी, सिर्फ पानी पीती थी क्योंकि आईने में जो दिखता था, वो मुझे अच्छा नहीं लगता था।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने बिग बॉस में आने से पहले 9 किलो वजन घटाया था, पर यहां तनाव के कारण मेरा शरीर फिर से फूल गया है। जो लोग खुद को स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर बताते हैं और दूसरों को मोटिवेट करने की बात करते हैं, अगर वही पीछे से बॉडी-शेम करें तो ये सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि हर उस इंसान के लिए अपमान है जो अपनी बॉडी को लेकर असहज महसूस करता है। शर्म आनी चाहिए तान्या, तुम्हें।”

बातचीत में अश्नूर ने यह भी बताया कि कैमरे पर व्यक्ति वास्तविकता से 10–15 किलो अधिक दिखता है और इसी वजह से वह लंबे समय तक बिना स्लीव वाले कपड़े पहनने या दोस्तों से मिलने से भी कतराती थीं। उन्होंने कहा, “अगर मेरे माता-पिता यह देखेंगे तो शायद उन्हें भी अच्छा नहीं लगेगा, क्योंकि मैंने ये दर्द कभी किसी से साझा नहीं किया था।”