Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार: 23 IAS अधिकारियों का तबादला

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद प्रशासनिक स्तर पर लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में राज्य सरकार ने शुक्रवार को एक साथ 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें विभिन्न बैच के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

2019 बैच के आईएएस अधिकारी समीर सौरभ को अगले आदेश तक कम्फेड, पटना का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं दीपक कुमार मिश्रा को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वे नालंदा नगर निगम के आयुक्त पद से स्थानांतरित किए गए हैं और उन्हें बिहार विकास मिशन, पटना के मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

2020 बैच के अधिकारियों में अभिषेक पलासिया को गया नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है, जबकि कुमार निशांत विवेक को बिहारशरीफ नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसी बैच के श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर को पटना में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

2021 बैच के अधिकारियों में शुभम कुमार को नालंदा जिला परिषद का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। शिवाक्षी दीक्षित को बेतिया नगर निगम का नगर आयुक्त तथा सूर्य प्रताप सिंह को समस्तीपुर जिला परिषद का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण तिवारी को सारण जिला परिषद, छपरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2022 बैच के कई अधिकारियों को नगर निगम और जिला परिषदों में नई तैनाती दी गई है। पार्थ गुप्ता को मुंगेर नगर निगम, आशीष कुमार को मोतिहारी नगर निगम और किसलय कुशवाहा को भागलपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। इसी बैच के अधिकारियों को गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, कैमूर, खगड़िया और सहरसा जिला परिषदों में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। ऋतु राज प्रताप सिंह को मुजफ्फरपुर नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।

2023 बैच के अधिकारियों को अनुमंडल स्तर पर जिम्मेदारियां दी गई हैं। गरिमा लोहिया को बाढ़, अनिरुद्ध पांडे को दानापुर, कृतिका मिश्रा को पटना सदर, आकांक्षा आनंद को मुजफ्फरपुर पश्चिम और रोहित कर्दम को नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक मजबूती और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।