Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार: MMGSY के तहत 34 हजार किमी ग्रामीण सड़कें तैयार

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

पटना: मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (एमएमजीएसवाई) के अंतर्गत राज्य में अब तक 34,059 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इन सड़कों के बनने से 24,000 से अधिक गांवों को पक्की सड़क संपर्क की सुविधा मिली है, जिससे ग्रामीण इलाकों की आवाजाही पहले से कहीं अधिक सुगम हुई है।

मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना की शुरुआत वर्ष 2013 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ना है ताकि विकास की रफ्तार को मजबूती मिल सके और गांवों तक बुनियादी सुविधाओं की पहुंच आसान हो।

योजना के तहत कुल 43,423 किलोमीटर लंबाई की 31,594 ग्रामीण सड़कों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी। इनमें से अब तक 78 प्रतिशत से अधिक परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं, जो योजना की प्रगति को दर्शाता है।

ग्रामीण कार्य विभाग के अनुसार, एमएमजीएसवाई के अंतर्गत हुए सड़क निर्माण को राज्य में ग्रामीण संपर्कता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे न केवल गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ा गया है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है।

जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो मुजफ्फरपुर में सबसे अधिक 2345.42 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ है। इसके बाद मधुबनी में 2240 किलोमीटर, अररिया में 2137 किलोमीटर और पूर्वी चंपारण में 1973 किलोमीटर सड़कें बनाई गई हैं।

इसके अलावा पूर्णिया में 1719 किलोमीटर, कटिहार में 1532 किलोमीटर, सारण में 1449 किलोमीटर, दरभंगा में 1419 किलोमीटर, पश्चिम चंपारण में 1247 किलोमीटर और गोपालगंज में 1209 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण पूरा किया गया है।