स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।
बिहार में पहली बार दलहन एवं तेलहन का एम एस पी पर खऱीद की स्वीकृति-राम कृपाल यादव
पटना, बिहार के माननीय कृषि मंत्री श्री राम कृपाल यादव जी ने प्रदेश के किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए रबी सीजन 2026 के लिए चना, मसूर और सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद को मंजूरी दे दी है। माननीय कृषि मंत्री श्री राम कृपाल यादव जी ने इसके लिये देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का हृदय से आभार व्यक्त एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस फैसले से राज्य के किसानों को काफी लाभ होगा l
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा प्रेषित पत्र का हवाला देते हुए श्री राम कृपाल यादव ने बताया कि मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत बिहार के किसानों से निर्धारित मात्रा में फसलों की सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाएगी।
प्रमुख बिंदु:
केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत खरीद का विवरण इस प्रकार है:
चना: 16,750 मीट्रिक टन
मसूर: 32,000 मीट्रिक टन
सरसों: 28,000 मीट्रिक टन
किसानों के हितों की सुरक्षा सर्वोपरि:
माननीय कृषि मंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व मे "हमारी सरकार किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मंजूरी से राज्य के दलहन और तिलहन उत्पादक किसानों को बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा मिलेगी और उन्हें मजबूरी में अपनी फसल कम दामों पर नहीं बेचनी पड़ेगी।"
उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार जल्द ही खरीद केंद्रों के माध्यम से इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करेगी ताकि समयबद्ध तरीके से किसानों को MSP का लाभ मिल सके। भारत सरकार की इस त्वरित कार्रवाई के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ साथ केंद की सरकार का आभार भी व्यक्त कियाl







