Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार के 32 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, किशनगंज में पुल डायवर्सन बहा, 3 हजार लोग प्रभावित

पटना, वेरोनिका राय |
मौसम विभाग ने मंगलवार को बिहार के 32 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें गया, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर, अरवल, लखीसराय और शेखपुरा समेत 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

वहीं राजधानी पटना सहित नालंदा, जहानाबाद, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा जैसे 25 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

इससे पहले सोमवार देर रात किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड स्थित शेखपुरा गांव में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन तेज बहाव में बह गया। डायवर्सन टूटने से शेखपुरा, भूलगरा, बनवारी और बलेगची गांवों का संपर्क एक-दूसरे से पूरी तरह कट गया है।

इस घटना से सरोगरा पंचायत के लगभग 3 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब उन्हें एक गांव से दूसरे गांव तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों को खास दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, प्रशासन की ओर से मौके पर निरीक्षण किया गया है। राहत और मरम्मत कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 31 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी और उमस में इजाफा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले में न जाएं, पेड़ के नीचे शरण न लें और बिजली गिरने से बचाव के लिए सावधानी बरतें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएं।