Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार के विकास में सकारात्मक योगदान का संकल्प लें हम सभी: डीएम विवेक रंजन मैत्रेय

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

बिहार दिवस पर नगर के टाउन हॉल में कला और संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, सिवान के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य कार्यक्रम हुआ आयोजित

सीवान/बिहार दिवस के अवसर पर कला और संस्कृति विभाग बिहार सरकार और सिवान जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नगर के टाउन हाल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी सिवान श्री विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि *" उन्नत बिहार* *, उज्जवल बिहार* " के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सभी को सकारात्मक सहभागिता और सहयोग के लिए संकल्प लेना चाहिए। 

मौके पर लगाए गए विभागीय स्टॉल का निरीक्षण और जिले में आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। टाउन हॉल में " *द माउंटेन मैन मांझी"

फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

 बिहार दिवस पर मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी सिवान, जद यू अध्यक्ष विकास कुमार सिंह जीशू और अन्य वरीय पदाधिकारीगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत उपसमाहर्ता जूली कुमारी और कला संस्कृति प्रभारी पदाधिकारी शालू कुमारी द्वारा पौधा देकर किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को भाषण, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक स्पर्धा में सहभागिता निभाने के लिए पुरस्कार देकर जिला पदाधिकारी और अन्य वरीय पदाधिकारीगण ने सम्मानित किया। अंजली कुमारी, अंशिका कुमारी, पल्लवी कुमारी, पलक कुमारी, नीतिका कुमारी, नेहा कुमारी, प्राची कुमारी, सिमरन कुमारी, प्रीति कुमारी, सिमरन, अंजलि कुमारी, सुंदरी कुमारी, निधि कुमारी, राधिका कुमारी, उजाला कुमारी, चांदनी, नीपू कुमारी आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने वाले विविध आकर्षक स्टालों का सूक्ष्मता से निरीक्षण जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  जिला पदाधिकारी, सिवान श्री विवेक रंजन मैत्रेय ने सबसे पहले सभी को बिहार दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि बिहार की एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत रही है। आज का दिन बिहार के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत पर गर्व, बिहार के विकास की संभावनाओं पर मंथन, बिहार की उपलब्धियों पर खुशी जताने के साथ बिहार की उन्नति में सहभागिता निभाने के संकल्प का दिन है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार प्रगति कर रहा है। सीवान जिला प्रशासन केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। *हम सभी "उन्नत बिहार और उज्जवल बिहार* " के लिए संकल्पित हैं।

इस अवसर पर एडीएम राजस्व प्रमोद कुमार, एसडीएम आशुतोष गुप्ता, सिविल सर्जन डॉक्टर श्रीनिवास प्रसाद, डी एस ओ सीमा कुमारी, डीईओ राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला योजना अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, डीटीओ अमर ज्योति, डीपीआरओ कन्हैया कुमार, डीपीओ स्थापना जय कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता गणेश दत्त पाठक, सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। 

इसके पूर्व सिवान जिले में कई स्थानों पर छात्रों, एन सी सी कैडेट्स ने भी सहभागिता निभाई। नगर में गांधी मैदान से निकाली प्रभात फेरी में जिला पदाधिकारी सिवान श्री विवेक रंजन मैत्रेय, पुलिस अधीक्षक सिवान श्री पूरन कुमार झा,डीडीसी मुकेश कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण शामिल रहे।

तत्पश्चात जिला पदाधिकारी सिवान एवं जिला के वरीय पदाधिकारी गणों ने मिलकर गांधी मैदान सिवान की साफ-सफाई एवं रंगाई पुताई की।