Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार चुनाव 2025: BJP की दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बीजेपी ने युवा और चर्चित चेहरों पर दांव खेलते हुए मैथिली ठाकुर को अलीनगर से उम्मीदवार बनाया है, वहीं तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को बक्सर से टिकट दिया गया है। पार्टी ने अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को मौका देकर संतुलित रणनीति का संकेत दिया है।

छपरा से छोटी कुमारी को टिकट

भाजपा ने छपरा से छोटी कुमारी को टिकट दिया है। आरक्षित सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है, जिसमें रोसड़ा (SC) से बीरेंद्र कुमार और अगिआंव (SC) से श्री महेश पासवान मैदान में हैं।

किसका टिकट कटा?

BJP ने कुसुम देवी का टिकट काटा है। उनकी जगह गोपालगंज से सुभाष सिंह को टिकट मिला है। बाढ़ से ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का टिकट कटकर सियाराम सिंह को दिया गया है। मुजफ्फरपुर से सुरेश शर्मा का टिकट कटा और उनकी जगह रंजन कुमार को मैदान में उतारा गया है।

पहली सूची में सामने आए थे 71 नाम

पहली सूची में भाजपा ने 71 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। पार्टी इस चुनाव में 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। NDA में भाजपा के खाते में 101 सीटें हैं, JDU भी 101 सीटों पर लड़ रही है। चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें, उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी की पार्टियों को 6-6 सीटें मिली हैं।

चुनावी कार्यक्रम:

  • पहला चरण मतदान: 6 नवंबर 2025
  • दूसरा चरण मतदान: 11 नवंबर 2025
  • मतगणना: 14 नवंबर 2025

बिहार में चुनाव नजदीक आते ही प्रचार तेज हो गया है। सभी दल अपने उम्मीदवारों के प्रचार में जुटे हैं। BJP ने अपनी दूसरी सूची जारी करके चुनावी स्थिति मजबूत करने की कोशिश की है।