Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार चुनाव 2025: RJD में घमासान, लालू-तेजस्वी आमने-सामने

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। एक ओर एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी सामने आई है, तो दूसरी ओर महागठबंधन के अंदर भी तनाव गहराता जा रहा है। अब आरजेडी के भीतर ही नया ड्रामा देखने को मिल रहा है।

दरअसल, सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन के घटक दलों में टकराव बढ़ गया है। कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग पर अड़ी है, जबकि आरजेडी इसके लिए तैयार नहीं है। सीटों पर अंतिम निर्णय के लिए तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन बैठक बीच में छोड़कर बिना राहुल गांधी या खरगे से मिले ही पटना लौट आए।

उधर, सीटों के बंटवारे पर सहमति बने बिना ही आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल बांटना शुरू कर दिया। सोमवार शाम राबड़ी आवास पर कई दावेदार पहुंचे थे, जिन्हें पार्टी की ओर से बुलाया गया था। देर रात लालू प्रसाद ने कई संभावित उम्मीदवारों को आरजेडी का सिंबल सौंप दिया।

पटना लौटने के बाद तेजस्वी यादव ने उन सभी नेताओं को दोबारा राबड़ी आवास बुलाया, जिन्हें सिंबल दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी के पहुंचते ही पार्टी ने वे सिंबल वापस ले लिए। देर रात उम्मीदवार एक-एक कर राबड़ी आवास पहुंचे और सिंबल लौटा दिया। हालांकि, आरजेडी नेता इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।